श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा), सवाई माधोपुर

मार्फत : मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, गंगापुर सिटी

ज्ञापन

"विषय: विद्यालयों से संबंधित प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान हेतु निवेदन"

"महोदय,"

"स्कूल शिक्षा परिवार संघ की ओर से निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदु आपके संज्ञान में विनम्रतापूर्वक प्रस्तुत किए जाते हैं। इन समस्याओं के कारण निजी विद्यालयों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है तथा विद्यार्थियों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है—"

1. बोर्ड परीक्षा हेतु फर्नीचर का भुगतान

"बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले फर्नीचर के बदले कोई निर्धारित शुल्क अथवा लोडिंग-अनलोडिंग व्यय प्रदान नहीं किया जाता है, जिससे विद्यालयों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। अतः इस विषय पर समुचित आदेश जारी कर बोर्ड फर्नीचर दिए जाने/उचित भुगतान किए जाने हेतु विचार किया जाए।"

2. कक्षा 5 बोर्ड की मार्कशीट जारी करने में विलंब

"कक्षा 5 बोर्ड की मार्कशीट समय पर जारी नहीं की जाती, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होती है।"

3. RTE भौतिक सत्यापन में अनावश्यक देरी

"नियमानुसार भौतिक सत्यापन रिपोर्ट लॉक होने के पश्चात निर्धारित समयावधि में उसकी पुष्टि की जानी चाहिए, किंतु अनावश्यक रूप से लंबे समय तक इसे लंबित रखा जाता है, जिससे विद्यालय संचालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।"

4. फीस एक्ट के अंतर्गत अनावश्यक हस्तक्षेप

"फीस अधिनियम के अंतर्गत विधिवत समिति गठित कर पारदर्शी प्रक्रिया से फीस निर्धारित की जाती है तथा निरीक्षणकर्ता द्वारा इसकी पुष्टि भी की जाती है। इसके पश्चात भी फीस कम करने हेतु जवाब-तलब करना नियमों के विपरीत है।"

5. भवन उपादेयता प्रमाणपत्र जारी करने में विलंब

"भवन उपादेयता प्रमाणपत्र हेतु आवेदन करने के पश्चात भी संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध स्वीकृति/हस्ताक्षर नहीं किए जाते, जिससे मान्यता संबंधी कार्य प्रभावित होते हैं।"

6. बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर निजी विद्यालय के शिक्षक की नियुक्ति

"माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्देशित किया गया है कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर निजी विद्यालय से एक अध्यापक की नियुक्ति की जाए। अतः जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त केंद्र अधीक्षकों (CS) को आदेश पंजीका में स्पष्ट निर्देश प्रदान किए जाएं, ताकि सभी पात्र निजी विद्यालयों के शिक्षकों को नियमानुसार अवसर मिल सके तथा संबंधित अधिकारी द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।"

अतः स्कूल शिक्षा परिवार संघ की ओर से निवेदन है कि उपर्युक्त सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं एवं त्वरित, न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।

"सधन्यवाद।"

पदाधिकारी

  • अनुज शर्मा — जिलाध्यक्ष, स्कूल शिक्षा परिवार ,(गंगापुर सिटी)
  • श्री नीटू सिंह धावाई — ब्लॉक अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा परिवार, गंगापुर सिटी

सूचनार्थ प्रतिलिपि प्रेषित :

  • जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शि., सवाई माधोपुर
  • डाइट, सवाई माधोपुर

जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नीटू सिंह धावाई ,महेंद्र जैन घनश्याम गुप्ता ,शिव कुमार शर्मा ,राजेश गुर्जर ,धर्म प्रकाश आर्य ,राजेश सैनी ,अशोक शर्मा ,बहादुर गुर्जर, राजेश पाराशर इत्यादि संचालक मौजूद थे

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story