सवाई माधोपुर जिला परिषद चुनाव: 31 वार्डों में 90 प्रत्याशी मैदान में, प्रतीक आवंटित
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए, सभी 31 वार्डों की तस्वीर साफ हुई।

सवाई माधोपुर में जिला परिषद चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजकीय विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लेते अधिकारी।
सवाई माधोपुर जिला परिषद चुनाव 2026 में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 वार्डों की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए अंतिम रूप से 90 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं, जिन्हें सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, 26 अक्टूबर को नाम वापसी का अंतिम दिन था।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के अनुसार, जिला परिषद सदस्य पद के लिए 178 प्रत्याशियों से कुल 212 नामांकन प्राप्त हुए थे। संवीक्षा के दौरान 91 नामांकन रद्द किए गए और 9 नामांकन अपास्त किए गए। इसके बाद कुल 112 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। सोमवार को 22 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद सभी 31 वार्डों में कुल 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए।
वार्ड संख्या 1 में रामनरी इंडियन नेशनल कांग्रेस और कलावती मीना भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड संख्या 2 में सुनील भाजपा, सतीश कुमार नागर आईएनसी और भरत लाल बैरवा बसपा से प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 3 में महेंद्र सिंह आईएनसी और कालूराम गुर्जर भाजपा से मैदान में हैं। वार्ड संख्या 4 में रामलाल भाजपा और कुंजीलाल आईएनसी से चुनाव लड़ रहे हैं।
वार्ड संख्या 5 में शिवचरण आईएनसी, ओमप्रकाश बसपा, रामदयाल भाजपा और पवन कुमार मीना निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 6 में रामनरी देवी आईएनसी और पिंकी मीना भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड संख्या 7 में गीता देवी भाजपा और कैलाशी आईएनसी से प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 8 में धारासिंह भाजपा, देवेन्द्र सिंह मीना बसपा और कमलेश कुमार मेरोठा आईएनसी से चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड संख्या 9 में बाबूड़ी देवी भाजपा, सोनू देवी आईएनसी और सुधा कँवर आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 10 में वंदना आईएनसी, कृष्णा भाजपा और मंजू देवी निर्दलीय उम्मीदवार हैं। वार्ड संख्या 11 में सायर आईएनसी, बदाम भाजपा और सरबाई बसपा से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड संख्या 12 में मनभर भाजपा और संतो आईएनसी से मैदान में हैं।
वार्ड संख्या 13 में रामभजन आईएनसी और हंसराज मीना भाजपा से प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 14 में चतरू लाल मीना आईएनसी और मस्तराम मीना भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड संख्या 15 में आशा देवी आईएनसी, हरफूल भाजपा और रामजीत बसपा से प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 16 में रज्जो देवी आईएनसी, हीना देवी भाजपा, पदमा कुमार बैरवा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और रामकथा बपसा से चुनाव मैदान में हैं।
वार्ड संख्या 17 में रूपनारायण आईएनसी, गिर्राज प्रसाद गुर्जर भाजपा और महेश आरएलपी से प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 18 में देवीलाल आईएनसी और उम्मेद करण बैरवा भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड संख्या 19 में अनीता मीना आईएनसी और श्रीनंद भाजपा से मैदान में हैं। वार्ड संख्या 20 में मोहम्मद उमर निर्दलीय, विजय आईएनसी, अशोकराज मीना भाजपा और अशोक बसपा से प्रत्याशी हैं।
वार्ड संख्या 21 में मूर्ति बसपा, संतोष देवी आईएनसी, रोशन्ती देवी मीना भाजपा और पिंकी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 22 में मनभर निर्दलीय, फिल्मा बाई आईएनसी और मीठी भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड संख्या 23 में संतोष देवी भाजपा और सीमा मीना आईएनसी से प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 24 में मोत्या देवी भाजपा और जस्मीन बानो आईएनसी से मैदान में हैं।
वार्ड संख्या 25 में जयप्रकाश निर्दलीय, चतरू भाजपा और अब्दुल सलाम पहलवान आईएनसी से चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड संख्या 26 में प्रहलाद भाजपा, मुकेश आईएनसी और पंखीलाल निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 27 में रमेशी भाजपा, पूजा बाई आईएनसी, शकुंतला बसपा और ममता देवी निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
वार्ड संख्या 28 में मदन मोहन भाजपा, धर्मसिंह निर्दलीय, हेमराज तिवारी बसपा और गिर्राज आईएनसी से प्रत्याशी हैं। वार्ड संख्या 29 में शांति आईएनसी और पिंकी भाजपा से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड संख्या 30 में विकास मीना भाजपा, फरेबी सिंह मीना आईएनसी और धारासिंह बसपा से प्रत्याशी हैं।
वार्ड संख्या 31 में लखंती भाजपा, रूपंती निर्दलीय, गंगा आईएनसी, आशा देवी निर्दलीय, सुनीता निर्दलीय, मुनेशी देवी बसपा और रामदेई निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
नाम वापसी के बाद सवाई माधोपुर जिला परिषद के सभी 31 वार्डों में प्रत्याशियों की अंतिम संख्या 90 हो गई है। चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
