सवाई माधोपुर जिला परिषद के जिला प्रमुख पद पर बुधवार को हुए निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी आशा देवी ने निर्विरोध जीत हासिल की। जिला परिषद के 31 नवनिर्वाचित सदस्यों में से उनके अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन पत्र की जांच में वैध पाए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित कर दिया।

पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सवाई माधोपुर के जिला प्रमुख पद का निर्वाचन 25 नवम्बर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला परिषद सभागार में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला परिषद के कुल 31 नवनिर्वाचित सदस्यों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी आशा देवी ने जिला प्रमुख पद के लिए एकमात्र नामांकन प्रस्तुत किया।

नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आशा देवी का नामांकन वैध पाया गया। इसके बाद उन्हें निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया। सवाई माधोपुर जिला परिषद का जिला प्रमुख पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। इस पद पर अनुसूचित जाति वर्ग की महिला आशा देवी का निर्वाचन हुआ है।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख श्रीमती आशा देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए।

इस तरह पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिला परिषद को निर्विरोध जिला प्रमुख मिल गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story