सवाई माधोपुर में विश्व पर्यटन दिवस पर होंगे विशेष आयोजन, हेरिटेज वॉक शामिल
27 सितंबर को पर्यटकों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्वच्छता अभियान और स्कूली छात्रों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

सवाई माधोपुर में विश्व पर्यटन दिवस और हेरिटेज वॉक का आधिकारिक पोस्टर जारी।
सवाई माधोपुर, 25 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितम्बर को सवाई माधोपुर में पर्यटकों के स्वागत के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटन विभाग इस दिवस को “डिजिटल एजेंडा एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाइन टूरिज्म” थीम पर मनाएगा।
पर्यटक स्वागत केन्द्र के उप निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।
इसी दिन प्रातः 8 बजे पर्यटन विभाग एवं इंटेक द्वारा भैरू दरवाजे से हेरीटेज वॉक आयोजित की जाएगी। इसके बाद प्रातः 9 बजे गलता मंदिर पर साफ-सफाई कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रमों की अगली कड़ी में प्रातः 9ः30 बजे विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम पर्यटकों के स्वागत के साथ सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों से जुड़े रहेंगे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
