सवाई माधोपुर, 27 सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और विरासत से परिचित कराने तथा युवाओं एवं विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘डिजिटल एजेंडा एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाइन टूरिज्म’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पर्यटक स्वागत केन्द्र, सवाई माधोपुर के उप निदेशक मधुसूदन सिंह के निर्देशन में सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों का राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान कच्ची घोड़ी सहित विभिन्न लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यटकों का अभिनंदन किया गया। पर्यटकों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक विरासत, वन्यजीव और स्थानीय संस्कृति के संबंध में भी जानकारी दी गई।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग एवं इंटेक के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी सवाई माधोपुर में भैरू दरवाजा से “गलता मंदिर” तक हेरिटेज वॉक आयोजित की गई। यह हेरिटेज वॉक पुरानी सवाई माधोपुर शहर के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों से होकर गुजरी। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया। हेरिटेज वॉक में सैकड़ों प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रणथम्भौर टाइगर रिजर्व और राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पर्यटन को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए “गलता मंदिर” परिसर में स्वच्छता गतिविधि आयोजित की गई। इसमें नेचर गाइड एसोसिएशन, ईडीसी गाइड एसोसिएशन, ट्रेवल एजेंसियों, होटलियर्स, पेइंग गेस्ट हाउस तथा होम-स्टे संचालकों और प्रबंधकों ने सहभागिता की। माय भारत युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों द्वारा भी पर्यटन स्थल पर स्वच्छता गतिविधियां की गईं। स्वच्छता गतिविधियों में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले स्वयंसेवकों को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पर्यटक स्वागत केन्द्र के उप निदेशक मधुसूदन सिंह, इंटेक कन्वीनर पदम खत्री, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, छात्र-छात्राएं, माय भारत युवा केन्द्र के स्वयंसेवक, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित इन गतिविधियों में पर्यटकों के पारंपरिक स्वागत के साथ ऐतिहासिक विरासत, पर्यटन स्थलों की जानकारी, विद्यार्थियों में पर्यटन जागरूकता तथा धार्मिक पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता का संदेश प्रमुख रूप से सामने आया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story