विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर सवाई माधोपुर में छात्राओं को मिला पर्यावरण बचाने का संदेश
सवाई माधोपुर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर संगोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, छात्राओं को प्रकृति बचाने का संदेश दिया गया।

तस्वीर में सवाई माधोपुर के एक विद्यालय में केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी नेमीचंद मीणा छात्राओं को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के महत्व की जानकारी देते नजर आ रहे हैं।
सवाई माधोपुर में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से संगोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो की क्षेत्रीय इकाई सवाई माधोपुर की ओर से मंगलवार, 28 जुलाई को आदर्श नगर स्थित गीता देवी अग्रवाल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी नेमीचंद मीणा ने विद्यालय की छात्राओं को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करने पर जोर दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनम पाठक ने विश्व प्रकृति दिवस के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए हरियालो राजस्थान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल धनराज मीणा, इकरामुद्दीन खान, प्रतिभा पाठक, पार्वती माली, अनीता वर्मा, जियाराम, शशि भूषण शर्मा और अर्चना गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
फोटो कैप्शन:- 28 पीआरओ 4 छात्राओं को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के महत्व की जानकारी देते ब्यूरो के प्रभारी नेमीचंद मीणा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
