जिले की महिलाओं को जूट उत्पाद क्षेत्र में उद्यमी बनाकर आजीविका अर्जन के लिए सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला मुख्यालय स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान ने 23 महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें महिलाओं को जूट से बने विभिन्न उत्पादों के निर्माण और उनकी प्रभावी मार्केटिंग के लिए तैयार किया गया।

संस्थान के निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त प्रयासों से महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत चयनित 23 महिला प्रशिक्षणार्थियों को जूट उत्पादों के निर्माण की तकनीक के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के अधिकारी बी.एल. सोनी सहित अन्य प्रशिक्षकों और कार्मिकों ने प्रतिभागियों को भारत सरकार के जूट उत्पाद कार्यक्रम से जुड़े रोजगार के विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिला प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव भी रखती है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story