सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मान टाऊन थाना क्षेत्र के बजरिया में मंगलवार को एक महिला को बहला-फुसलाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मनभर देवी सैन, निवासी शहर हरसहाय जी का कटला ने बताया की वो रेलवे स्टेशन से बजरिया होते हुए अपने भाई के यहां जा रही थी।

ठगी और लूट का घटनाक्रम

इस दौरान शर्मा होटल के पास दो युवकों ने उसको रोक कर कहा कि "हमारे सेठ जी गरीबों को कपड़े बांट रहे है तो आप हमारे साथ चलो"। दोनों युवक महिला को बजरिया में ही शिव मंदिर के पास ले आए ओर बोले "ये तुम्हारे कान के कुंडल, गले की चेन आदि सब खोल कर इस थैले में रख दो ओर पैसे पर्स भी इसी में रख दो"। घटनाक्रम के अनुसार बदमाशों ने महिला को कपड़े और पैसे देने की बात कहकर अपने साथ दूर ले गए और वहां पहुंचकर उन्होंने महिला के साथ लूटपाट की।

नशीले पदार्थ का प्रयोग और पुलिस जांच

महिला के अनुसार उन युवकों ने शायद उसको कोई नशीला पदार्थ सुंघाया, बाद में वे जिस थैले में मेरा सामान रखवाया उसको लेकर फरार हो गए ओर मुझे एक दूसरा थैला पकड़ा गए। बदमाशों ने महिला के कानों के कुंडल, गले की चेन सहित अन्य नकद पैसे लूट लिए। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना मान टाऊन थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। वर्तमान में पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story