31 अगस्त तक जारी रहेंगे जनकल्याण योजनाओं के फॉलोअप शिविर, तीन तहसीलों में लगेंगे विशेष कैंप
सवाई माधोपुर में जनकल्याण योजनाओं के फॉलोअप शिविर अब 31 अगस्त तक जारी रहेंगे, बुधवार को तीन तहसीलों में विशेष कैंप आयोजित होंगे।

सवाई माधोपुर जिले में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे फॉलोअप शिविरों की अवधि बढ़ा दी गई है। अब ये शिविर 31 अगस्त, 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फॉलोअप शिविरों का आयोजन 15 जुलाई तक किया जाना था, लेकिन आमजन की सुविधा और अधिकाधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इनकी अवधि बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को जिले की तीन तहसीलों में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। तहसील खण्डार के तलावड़ा में आयोजित शिविर में हीरापुर नारायणपुर टटवाड़ा, खेड़ाबाढ़ रामगढ़ एवं तलावड़ा ग्राम पंचायतों के निवासियों के विभिन्न विभागीय कार्यों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।
इसी प्रकार तहसील मलारना डूंगर के बिच्छीदौना में आयोजित शिविर में बिच्छीदौना, दोनायचा, भूखा एवं कुण्डली नदी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं तहसील बौंली के भगवतगढ़ में आयोजित शिविर में भगवतगढ़, झोंपड़ा एवं भैडोला ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के कार्यों का निस्तारण किया जाएगा।
इन फॉलोअप शिविरों में राजस्व विभाग सहित 22 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
जिले में जारी इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और लंबित मामलों के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
