सवाई माधोपुर: वजीरपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के 3 आरोपी पकड़े
बारात से लौट रहे लोगों पर हथियारों से हमला करने और आपराधिक मानव वध के प्रयास के मामले में कार्रवाई, 2 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार।

तस्वीर में सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी दिखाई दे रहे हैं।
सवाई माधोपुर जिले के वजीरपुर थाना पुलिस ने आपराधिक मानव वध के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में श्री नारायण लाल तिवाडी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई गंगापुरसिटी तथा श्री गिर्राज मीणा, वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुरसिटी के निकटतम सुपरविजन व निर्देशन में श्री राजवीर सिंह, उ.नि. मय टीम ने कार्रवाई करते हुए सीताराम बाबरिया पुत्र कमल सिंह बाबरिया, उम्र 26 साल, निवासी झारेडा, पुलिस थाना सदर हिंडौन सिटी, जिला करौली, लोकेश बाबरिया पुत्र गंगासिंह, उम्र 22 साल, निवासी नयागांव, थाना पीपलौदा, जिला सवाई माधोपुर तथा नमोतरायण उर्फ गुठदु बाबरिया पुत्र गंगासिंह, उम्र 25 साल, निवासी नयागांव, थाना पीपलौदा, जिला सवाई माधोपुर को प्रकरण संख्या 81/2026 में धारा 189(2),115(2),126(2),352,118(1),118(2),351(2),110 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण 04.05.2026 का है। परिवादी श्री नरेश पुत्र हरी बाबरिया, जाति बागरिया, उम्र 42 साल, निवासी महस्या, थाना बालघाट, जिला करौली ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार नरेश, उसके भाई नमो व सीताराम बाबरिया निवासी महस्या तथा नेतराम पुत्र धर्म सिंह बाबरिया निवासी कमला वाले अपनी गाड़ी से खण्डीप बारात में गए थे। खाना खाकर वे अपनी गाड़ी से वापस घर आ रहे थे। खण्डीप गांव के रास्ते में अमृतलाल पुत्र कमल सिंह बाबरिया निवासी झारेडा, थाना हिंडौन रास्ते में खड़ा था और शराब पी रखी थी। उसने गाड़ी को आगे नहीं जाने दिया। लोगों के समझाने-बुझाने और परिवादी के हाथ जोड़कर कहने पर उन्हें आगे जाने दिया गया।
रिपोर्ट के अनुसार थोड़ी देर बाद अमृतलाल, सीताराम पुत्र कमल सिंह बाबरिया निवासी झारेडा तथा उनके साथ दो ईको गाड़ियों में सवार होकर आए। इनमें नमो नारायण, लोकेश पुत्र गंगासिंह बाबरिया निवासी नयागांव झोपड़ी, थाना मण्डावरजी तथा उनके साथी रामकेश पुत्र श्रीफूल बाबरिया, रामकेश का लड़का तथा चार अन्य व्यक्ति दूसरी ईको गाड़ी से आए। उन्होंने रेलवे फाटक खण्डीप के पीछे परिवादी के भाइयों की गाड़ी के आगे हथियारों से लैस होकर गाड़ी रोक दी। आरजे 25 यूए 6885 गाड़ी से परिवादी के भाइयों को नीचे उतार लिया गया और गुस्से में भरकर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई।
परिवादी के अनुसार सीताराम ने उसके भाई की कनपटी पर देशी कट्टा लगा लिया। इसके बाद नेतराम को बचाने के लिए गाड़ी से उतरे तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। अमृतलाल बोतल फोड़कर नेतराम के पेट में मारने लगा तो नेतराम ने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। बोतल से दो बार हाथ पर वार करने से नेतराम के हाथ में गहरी चोट लगी और खून बहने लगा, जिससे कपड़े भीग गए। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। सीताराम, नमो, राजेन्द्र और हरकेश बाबरिया बचाने लगे तो नमो नारायण ने चाकू से आंख के पास वार किया, जिससे खून निकल आया। फिर जान से मारने के इरादे से लोकेश ने बोतल नमो के सिर में फोड़ दी। इसके बाद लात-घूंसों और ठोकरों से बुरी तरह मारपीट की गई।
रिपोर्ट में बताया गया कि सीताराम के साथ रामकेश बाबरिया ने भी सिर में बोतल फोड़ दी, जिससे दोनों-तीनों खून से लथपथ हो गए। इसके बाद उन्हें नीचे पटककर लात-घूंसों और ठोकरों से मारपीट की जाती रही। परिवादी जोर-जोर से चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने भी गाड़ी नहीं रोकी। सभी लोगों ने बुरी तरह मारपीट की। मामले में मुकदमा संख्या 81/2026 धारा 189(2),115(2),126(2),352,118(1),118(2),351(2),110 बीएनएस दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीताराम बाबरिया पुत्र कमल सिंह बाबरिया, उम्र 26 साल, निवासी झारेडा, पुलिस थाना सदर हिंडौन सिटी, जिला करौली, लोकेश बाबरिया पुत्र गंगासिंह, उम्र 22 साल, निवासी नयागांव, थाना पीपलौदा, जिला सवाई माधोपुर तथा नमोतरायण उर्फ गुठदु बाबरिया पुत्र गंगासिंह, उम्र 25 साल, निवासी नयागांव, थाना पीपलौदा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया। उक्त मुकदमे में पूर्व में भी आरोपी श्री रामकेश बागरिया पुत्र श्रीफूल, जाति बागरिया, उम्र 40 साल, निवासी बिजली ग्रेड के सामने वजीरपुर, थाना वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर तथा अमृतलाल बागरिया पुत्र कमल सिंह, जाति बागरिया, उम्र 40 साल, निवासी नयागांव, थाना पीपलौदा, जिला सवाई माधोपुर, झारेडा, पुलिस थाना सदर हिंडौन सिटी, जिला करौली की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों में सीताराम बाबरिया पुत्र कमल सिंह बाबरिया, उम्र 26 साल, निवासी झारेडा, पुलिस थाना सदर हिंडौन सिटी, जिला करौली, लोकेश बाबरिया पुत्र गंगासिंह, उम्र 22 साल, निवासी नयागांव, थाना पीपलौदा, जिला सवाई माधोपुर तथा नमोतरायण उर्फ गुठदु बाबरिया पुत्र गंगासिंह, उम्र 25 साल, निवासी नयागांव, थाना पीपलौदा, जिला सवाई माधोपुर शामिल हैं। मामले में पुलिस की कार्रवाई से फरार चल रहे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
