सवाई माधोपुर में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जिले में संचालित और प्रस्तावित जल संसाधन कार्यों की प्रगति तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विभिन्न स्थलों का फील्ड निरीक्षण किया। अधिशाषी अभियंता जल संसाधन अरुण शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों ने जड़ावता, सूरवाल बांध-नहर और मानसरोवर वेस्ट वेयर क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

जड़ावता सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य के लिए 74.81 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है। जल संसाधन विभाग द्वारा सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। अब डीएमआरडी से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद नियमानुसार निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सूरवाल बांध एवं नहर पर संचालित कार्यों और संबंधित प्लांट का भी जायजा लिया। यहां 2522.36 लाख रुपये की लागत के कार्य प्रगतिरत हैं। अधिकारियों ने कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा मानसरोवर वेस्ट वेयर रिपेयर एवं डाउनस्ट्रीम प्रोटेक्शन कार्य के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी हो चुकी है। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर प्रस्तावित मरम्मत और डाउनस्ट्रीम सुरक्षा कार्यों की तकनीकी आवश्यकताओं तथा स्थल की स्थिति का जायजा लिया।

फील्ड निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण से संचालित कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और प्रस्तावित कार्यों की आगामी प्रक्रिया की स्थिति स्पष्ट हुई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story