सवाई माधोपुर: विनोबा बस्ती में नारकीय जीवन, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे लोग
टूटी सड़कें, जलभराव और श्मशान घाट के रास्ते में नाले की समस्या से जूझ रहे बस्ती वासी, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लगाया अनदेखी का आरोप।

सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के भेरू दरवाजा स्थित विनोबा बस्ती में अव्यवस्थाओं ओर कई मुसीबतों का सामना कर जीवन यापन करने को मजबूर बस्ती वासी। जहां पूरी विनोबा बस्ती में कीचड़ गंदगी का आलम बना हुआ है। वही बस्ती की सड़के टूटी हुई होने से कई बार बस्ती के बच्चे ओर बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो गये हैं। परेशान बसी वासियो ने जिला प्रशासन सहित जन प्रतिनिधियो से भी गुहार लगाई हे लेकिन उसके बाद भी विनोबा बस्ती के लोगों को कोई सुविधा नहीं हो पाई हे।
नगर परिषद की अनदेखी और टालमटोल
- बस्ती के लोगों का कहना हे कि उनके द्वारा सफाई को लेकर नगर परिषद को अवगत करवाया।
- लेकिन अधिकारियों का कहना हे कि उनके पास कर्मचारी कम हे ओर बात को टाल दिया।
- बस्ती के लोगों का कहना हे कि उसके बाद आज तक बस्ती में किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया।
पार्षद प्रतिनिधि द्वारा उजागर की गई मुख्य समस्याएं
वही बोनोबा बस्ती के पार्षद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा का कहना हे कि विनोबा बस्ती में मुख्य समस्या हे जिसमें बस्ती में सिवरेज लाइन, गंदगी ओर सबसे महत्वपूर्ण समस्या बस्ती के लेते श्मशान घाट है।
"श्मशान घाट जिसके लिए जाने के लिए बस्ती के लोगों को नाला पार करके गुजरना पड़ता है वही बारिश में तो अगर किसी घर में मृत्यु हो जाती हे तो कई घंटों तक नाले का पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है।"
सुरजीत वर्मा ने बताया कि विनोबा बस्ती की सड़के और सीवरेज सहित समस्याओं को लेकर कई बार जिला कलेक्टर ओर कृषि मंत्री एवं विधायक को भी अवगत करवा दिया गया हे।
अंधेरे में बस्ती और अधूरा विकास कार्य
उन्होंने कहा कि पूरी बस्ती में लाइट के खम्बे हे पर उनके ऊपर लाइट नहीं हे जिसके चलते बस्ती में रात के समय अंधेरा रहता हे। वही बस्ती में कीचड़ और गंदगी का बुरी तरह आलम बना हुआ है।
पार्षद प्रतिनिधि सुरजीत वर्मा ने कहा कि:
"नगर परिषद के पूरे 5 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया लेकिन बस्ती में ना लाईट लगी ना किसी प्रकार का कार्य हुआ जो बड़ी निंदनीय बात है।"
"विनोबा बस्ती में सिवरेज का कार्य किया गया लेकिन गड्ढे करके पूरी सड़क खराब कर उस कार्य को अधूरा छोड़ रखा हे जिसके चलते बस्ती में सड़के टूटी हुई हे ओर जगह जगह गंदगी का आलम हे ओर बस्ती के बच्चे ओर महिलाएं कई बार उसमें गिरकर चोटिल हो चुकी है।"
प्रशासन से गुहार
बस्ती के लोगों ने जिला कलेक्टर ओर कृषि मंत्री से गुहार लगाई हे कि बस्ती वासियों की समस्या पर अपना ध्यान आकर्षित कर उन्हें निजात दिलाने की कृपा करे ताकि विनोबा बस्ती के लोग शुद्ध वातावरण में रहकर अपना जीवन यापन कर सके।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
