सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर सोमवार को ईसरदा, तेजाजी छापर और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कानाराम को ज्ञापन सौंपकर भारी ट्रकों व डंपरों की आवाजाही पर तत्काल प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ईसरदा एवं शिवाड़ पुलिस चौकी पर सख्त नाकाबंदी सुनिश्चित करने और प्रतिबंधित मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को तुरंत वापस भेजने की कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि पूर्व में प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा इस मार्ग पर भारी ट्रकों और डंपरों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वर्तमान में इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन फिर से बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीण सड़कों का तेजी से क्षरण हो रहा है और उड़ती धूल से प्रदूषण की समस्या विकराल हो गई है। संकरे मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण महिलाओं, स्कूली बच्चों, पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों पर प्रतिबंध संबंधी आदेशों का थाना स्तर पर शत-प्रतिशत पालन करवाया जाए। साथ ही, आदेशों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और आमजन के जीवन की रक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय निवासियों ने नियमित निगरानी और प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story