सवाई माधोपुर, 18 सितम्बर। अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज, गंगापुर सिटी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र के तत्वावधान में “विकसित भारत युवा कनेक्ट” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर काना राम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य बिजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ नशामुक्त समाज के लिए संकल्प दिलाया गया।

युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मनोनीत अतिथि अंकित शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की और “विकसित भारत युवा कनेक्ट” विषय पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान माय भारत के जिला युवा अधिकारी ने माय भारत पोर्टल के विभिन्न कार्यक्रमों तथा आगामी “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027” की रूपरेखा पर प्रस्तुति दी। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

देश के युवाओं को स्वस्थ और सबल बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और अतिथियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। सभी ने जीवन में कभी नशा न करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नारा लेखन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उन्नति शर्मा ने प्रथम, हर्षिता ने दूसरा और काजल गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को माय भारत टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा ही देश के भविष्य की असली ताकत है, जो अपनी सोच और नेतृत्व क्षमता से इस सपने को हकीकत में बदल सकता है।

इस अवसर पर माय भारत वालंटियर आकाश वैष्णव, विष्णु सैनी, जगन्नाथ रैगर, योगिता जैन, नवीन मित्तल, गजल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story