सवाई माधोपुर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग्स एवं यूथ पार्लियामेंट 2027 कार्यक्रम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ दिलाई।

जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया ने किया। इस दौरान उन्होंने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा अपनी ऊर्जा, नवाचार, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं।

कासनिया ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक युवा को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उसका निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित यंग लीडर्स को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से संबंधित अधिकारीगण, समाजसेवी और बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

इस दौरान जिला समन्वयक हर्षित खंडेलवाल, सेवी डॉ. भरत मथुरिया, खेल अधिकारी रजत भारद्वाज, अनुभव सेन, हेमंत शर्मा, लक्ष्मी सेन, राजेश गुर्जर, देवा राम और मनोज महावर सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं, युवा प्रतिभागियों रेणुका जांगिड़, मानसी शर्मा, रामकेश, साहिब ख़ान और सचिन मीणा ने विकसित भारत विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग्स एवं यूथ पार्लियामेंट 2027 के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story