सवाई माधोपुर: विकसित भारत शिविर में 2 ग्रामीणों की पेंशन स्वीकृत
खिलचिपुर के श्रीपाल को वृद्धजन और जड़ावता की कविता को विशेष योग्यजन पेंशन मिली, शिविर में ही सौंपे गए दस्तावेज।

तस्वीर में सवाई माधोपुर के शिविर में अधिकारी लाभार्थी को पेंशन स्वीकृति पत्र सौंपते हुए।
पंचायत समिति सवाई माधोपुर में शुक्रवार, 25 सितम्बर को आयोजित विकसित भारत जन सेवा अभियान शिविर में दो ग्रामीणों को वर्षों की प्रतीक्षा के बाद सामाजिक सुरक्षा का सहारा मिला। खिलचिपुर निवासी श्रीपाल मीणा एवं जड़ावता निवासी कविता मीणा ने शिविर में पेंशन के लिए आवेदन किया, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों की पेंशन स्वीकृत कर दी।
श्रीपाल मीणा की मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन तथा कविता मीणा की मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन स्वीकृत की गई। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिविर में ही दोनों लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए।
मौके पर पेंशन स्वीकृत होने से दोनों लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा का भरोसा मिला। उन्होंने अधिकारियों, विकास अधिकारी तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में पात्र लोगों को मौके पर ही पेंशन स्वीकृति की कार्रवाई पूरी होने से सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करना सरल और सुगम बना।
फोटो कैप्शन:- 25 पीआरओ 9 शिविर में लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान करते अधिकारी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
