सवाई माधोपुर: श्री विजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के शिव मंदिर में फागोत्सव का आयोजन
मंदिर परिसर में आयोजित फागोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों ने होली के पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी और श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर पुष्पवर्षा कर गुलाल लगाया।

सवाई माधोपुर के बजरिया स्थित शिव मंदिर में आयोजित फागोत्सव के दौरान होली के भजनों पर नृत्य करते श्रद्धालु और उपस्थित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के श्री विजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया में शनिवार को फागोत्सव का आयोजन हुआ। इस उत्सव में होली के भजनों पर सभी भक्तों ने पूरे उमंग और उल्लास के साथ नृत्य किया।
गणेश वंदना से कार्यक्रम का भव्य आगाज़
ट्रस्ट के महामंत्री पूरणमल अग्रवाल ने बताया कि "फागोत्सव का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ हुआ।" कार्यक्रम की शुरुआत से ही मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। इस सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन में सुरेंद्र शर्मा पत्रकार, रामनरेश शास्त्री और देवेंद्र गौतम ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
भजनों की स्वर लहरियों से रंगीन हुआ माहौल
गायक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत "बाबा नंद जी के द्वार मची होली", "रंग मत डाले रे सांवरिया", "नैना नीचा करले" और "काले ने करदियों लाल गुलाबी रंग डाल्यों" सहित कई होली के भजनों से माहौल को रंगारंग कर दिया। इन भजनों की धुन पर उपस्थित जनसमूह खुद को थिरकने से नहीं रोक सका।
पुष्पवर्षा और गुलाल के साथ होली का आनंद
फागोत्सव के इस पावन अवसर पर सभी ने आपस में पुष्पवर्षा कर गुलाल लगाई और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष वैध नाथूलाल गौतम, मंत्री पूरणमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र गोयल एवं ट्रस्ट सदस्य उपस्थित रहे। इस उत्सव में बड़ी संख्या में महिला और पुरुषजन मौजूद रहे, जिन्होंने इस सामूहिक हर्षोल्लास में भाग लिया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
