सवाई माधोपुर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विद्या संबल योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 7 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि जिले के विभागीय विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों की कोचिंग पूर्णतः अस्थायी आधार पर गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से करवाई जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक सेवानिवृत्त कार्मिक एवं निजी अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज तथा शपथ-पत्र सहित 29 जुलाई से 7 अगस्त, 2026 तक जिले के समस्त ब्लॉक कार्यालयों, सवाई माधोपुर में आवेदन जमा करा सकते हैं।

विभाग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन संबंधी दिशा-निर्देश तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट http://sje.rajasthan.gov.in के साथ-साथ जिला कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय एवं विभागीय राजकीय छात्रावासों से प्राप्त की जा सकती है। विभाग की यह प्रक्रिया राजकीय छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story