राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के समाधान तथा शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 15 जुलाई 2026 तक शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की जा रही है।

जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि 8 जुलाई को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 43 से 48 के नागरिकों के लिए नगर परिषद परिसर में शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन गंगापुर सिटी नगर परिषद के वार्ड 49 से 54 के नागरिकों के लिए नगर परिषद गंगापुर सिटी सभागार में सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा नगर पालिका वजीरपुर में वार्ड 17, नगर पालिका बामनवास में वार्ड 15 तथा नगर पालिका खण्डार में वार्ड 1 से 25 के नागरिकों के लिए भी शहरी सेवा शिविर आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 49 से 54 के नागरिकों की सुविधा के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार गंगापुर सिटी नगर परिषद में भी वार्ड 49 से 54 के नागरिकों के लिए सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त 9 जुलाई को नगर पालिका वजीरपुर में वार्ड 18, नगर पालिका बामनवास में वार्ड 16 तथा नगर पालिका खण्डार में वार्ड 1 से 25 के नागरिकों के लिए भी शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान कर उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story