राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के समाधान तथा शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 15 जुलाई 2026 तक शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है। जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि इस कड़ी में 6 और 7 जुलाई को जिले के विभिन्न निकायों में विशेष शिविरों का आयोजन होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई को सवाई माधोपुर नगर परिषद में वार्ड 37 से 42 के निवासियों के लिए नगर परिषद परिसर में शिविर लगेंगे। इसी दिन गंगापुर सिटी नगर परिषद में वार्ड 43 से 48 के नागरिकों के लिए नगर परिषद सभागार में शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, नगर पालिका वजीरपुर में वार्ड 15, नगर पालिका बामनवास में वार्ड और नगर पालिका खण्डार में वार्ड 1 से 25 के नागरिकों के लिए शहरी सेवा शिविरों का संचालन होगा।

शिविरों का सिलसिला 7 जुलाई को भी जारी रहेगा। इस दिन सवाई माधोपुर नगर परिषद में वार्ड 43 से 48 तथा गंगापुर सिटी नगर परिषद में वार्ड 43 से 48 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, नगर पालिका वजीरपुर में वार्ड 16, नगर पालिका बामनवास में वार्ड 14 और नगर पालिका खण्डार में वार्ड 1 से 25 के निवासियों के लिए ये शिविर संचालित होंगे। प्रशासन का प्रयास है कि इन शिविरों के जरिए जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा सके ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकें।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story