सवाई माधोपुर जिले में नागरिक सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 की शुरुआत 12 जून से की जा रही है, जो 15 जुलाई तक निरंतर चलेगा। इस अवधि में नगर परिषद सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, तथा नगर पालिका बामनवास, वजीरपुर, बौंली और खण्डार क्षेत्रों के वार्डों में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक सेवा पखवाड़े के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों में नागरिकों को साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं नई लाइटों की स्थापना, सीवरेज कनेक्शन एवं मरम्मत, सार्वजनिक पार्कों की सफाई, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर पंजीकरण, उपविभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से जुड़े आवेदन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत घरेलू शौचालय निर्माण जैसे अनेक कार्य मौके पर ही किए जाएंगे।

नगर परिषद सवाई माधोपुर में ये शिविर वार्डवार चरणबद्ध रूप से आयोजित होंगे, जिनमें 12, 15 एवं 16 जून को वार्ड 1 से 6, 18 एवं 19 जून को वार्ड 7 से 12, 22 एवं 23 जून को वार्ड 13 से 18, 24 एवं 25 जून को वार्ड 19 से 24, तथा 29 एवं 30 जून को वार्ड 25 से 30 के लिए शिविर नगर परिषद परिसर में लगाए जाएंगे। इसके बाद 1 एवं 2 जुलाई को वार्ड 31 से 36, 3 एवं 6 जुलाई को 37 से 42, 7 एवं 8 जुलाई को 43 से 48, 9 एवं 10 जुलाई को 49 से 54 तथा 13 से 15 जुलाई तक वार्ड 55 से 60 के शिविर आयोजित होंगे।

गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में भी इसी क्रम में 12 एवं 15 जून को वार्ड 1 से 6, 16 एवं 18 जून को 7 से 12, 19 एवं 22 जून को 13 से 18, 23 एवं 24 जून को 19 से 24, 25 एवं 29 जून को 25 से 30, 30 जून एवं 1 जुलाई को 31 से 36, 2 एवं 3 जुलाई को 37 से 42, 6 एवं 7 जुलाई को 43 से 48, 8 एवं 9 जुलाई को 49 से 54 तथा 10 एवं 13 जुलाई को 55 से 60 वार्डों के लिए नगर परिषद सभागार में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर पालिका बामनवास में 12 जून से 15 जुलाई तक प्रत्येक वार्ड के अनुसार क्रमवार शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें 12 जून को वार्ड 1 से शुरुआत कर 15 जुलाई को वार्ड 20 तक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी तरह वजीरपुर नगर पालिका में भी 12 जून से 15 जुलाई तक वार्ड 1 से 25 तक अलग-अलग तिथियों में नगर पालिका कार्यालय में शिविर आयोजित होंगे।

बौंली नगर पालिका क्षेत्र में 12 से 24 जून तक वार्ड 1 से 10, 25 जून से 7 जुलाई तक वार्ड 11 से 20 तथा 8 से 13 जुलाई तक वार्ड 21 से 25 के शिविर लगाए जाएंगे, जबकि 14 एवं 15 जुलाई को सभी वार्डों के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।

खण्डार नगर पालिका क्षेत्र के सभी 1 से 25 वार्डों के लिए शहरी सेवा शिविर नगर पालिका सभागार में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे। इस व्यापक अभियान के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रशासनिक एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story