सवाई माधोपुर, 6 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिकों की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 15 जुलाई 2026 तक विशेष शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को यथासंभव मौके पर ही निस्तारित कर उन्हें राहत प्रदान की जा रही है।

जिला कलक्टर काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शिविरों के क्रम में आगामी मंगलवार, 7 जुलाई को सवाई माधोपुर नगर परिषद में वार्ड संख्या 43 से 48 तक के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार गंगापुर सिटी नगर परिषद में भी वार्ड 43 से 48 के निवासियों की सुविधा के लिए शिविर का आयोजन होगा। प्रशासनिक कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका वजीरपुर में वार्ड 16, नगर पालिका बामनवास में वार्ड 14 तथा नगर पालिका खण्डार में वार्ड 1 से 25 तक के नागरिकों के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन की ओर से आयोजित ये शिविर स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने और सरकारी सेवाओं को आमजन तक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story