सवाई माधोपुर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को नगर परिषद सवाई माधोपुर में शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने पूरे शिविर का निरीक्षण किया और एक ही दिन में 100 से अधिक परिवेदनाओं का निस्तारण कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया गया।

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि सेवा शिविर में पट्टा, नामांतरण, जन्म-मृत्यु पंजीयन, विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वनिधि योजना, खाद्य सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट सहित आमजन से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का समाधान और निस्तारण किया गया। पूरे दिन संचालित शिविर में प्राप्त 100 से अधिक समस्याओं का समाधान करते हुए पात्र लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

शिविर के दौरान आयुक्त दलीप पूनिया ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को लंबित पत्रावलियों एवं पट्टा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। आयुक्त ने यह भी बताया कि सोमवार, 13 जुलाई को वार्ड 55 से 60 के लिए शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविरों में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, नई लाइट लगाना, टूटे फेरो कवर व क्रास सही करना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेचवर्क, पार्कों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व मरम्मत, सीवरेज कनेक्शन एवं मरम्मत, लंबित पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे, स्टेट ग्रांट, कच्ची बस्ती 69 ए, कृषि भूमि भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामांतरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, उप विभाजन-एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना के आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत आवेदन तथा एसबीएम 2.0 के अंतर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित गति से निस्तारण किया जा रहा है। शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नगर परिषद विभिन्न नागरिक सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को तेज कर रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story