नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में बुधवार, 9 सितम्बर को नगर परिषद सवाई माधोपुर तथा नगर पालिका खण्डार एवं बौंली में मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने तीनों नगरीय निकाय क्षेत्रों के मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव, प्रलोभन अथवा भेदभाव के अपने विवेक से मतदान करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने विशेष रूप से युवा, महिला, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं पहली बार मतदान करने वाले नवमतदाताओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता की भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से मतदान दिवस पर निर्धारित समय पर अपने मतदान केन्द्र पहुंचने तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मान्य पहचान दस्तावेज साथ लाने को कहा। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने जिलेवासियों से ‘मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ 9 सितम्बर को मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।

फोटो कैप्शन:- 8 पीआरओ 1 जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story