सवाई माधोपुर। होटल फूड सर्कल, रणथम्भौर सर्किल में सवाई माधोपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 22वीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। आमसभा में बैंक की वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की गई तथा सदस्यों ने बैंक को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने विचार और सुझाव रखे।

आमसभा की अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष, संचालक सदस्य राधामोहन अग्रवाल सहित बैंक के समस्त संचालक सदस्य एवं शेयरधारक उपस्थित रहे।

आमसभा के दौरान बैंक अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने बैंक का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं बैंक की प्रगति की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। उपस्थित सदस्यों ने वार्षिक प्रतिवेदन को ध्यानपूर्वक सुना और बैंक की कार्यप्रणाली एवं प्रगति को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में बैंक प्रबंधक नरेश कुमार शाहू, रईस मोहम्मद, आशीष कुमार सहित बैंक से जुड़े अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने बैंक की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए भविष्य में बैंक को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव भी रखे।

आमसभा के अंत में बैंक प्रबंधन की ओर से सभी संचालक सदस्यों एवं शेयरधारकों का आभार व्यक्त किया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story