नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत सवाई माधोपुर जिले में मतदान और मतगणना के दौरान संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में शराब की बिक्री, वितरण, परिवहन और प्रदाय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने राज्य सरकार के आदेशानुसार सूखा दिवस घोषित किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद सवाई माधोपुर, नगर पालिका खण्डार एवं नगर पालिका बौंली में प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति से पूर्व 48 घंटे की अवधि के तहत 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस प्रभावी रहेगा।

इसी प्रकार नगर परिषद गंगापुर सिटी, नगर पालिका बामनवास एवं नगर पालिका वजीरपुर में द्वितीय चरण का मतदान 11 सितंबर को होगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक ड्राई डे लागू रहेगा।

इसके अतिरिक्त 14 सितंबर को मतगणना दिवस पर भी जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस प्रभावी रहेगा। इस दौरान निर्वाचन क्षेत्रों में मदिरा से जुड़ी सभी गतिविधियों पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंध रहेगा।

सूखा दिवस की अवधि में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मदिरा का विक्रय, वितरण, परिवहन एवं प्रदाय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान निर्धारित ड्राई डे व्यवस्था मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया में प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रभावी रहेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story