नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर सवाई माधोपुर जिले में चुनावी प्रक्रिया ने महत्वपूर्ण चरण पार कर लिया है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम की अध्यक्षता में जिले की छह नगरीय निकाय संस्थाओं के कुल 215 वार्डों के वर्गवार और महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इसमें नगर परिषद सवाई माधोपुर, नगर परिषद गंगापुर सिटी तथा नगरपालिकाओं बामनवास, वजीरपुर, बौंली और खण्डार के वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया।

नगरपालिका सवाई माधोपुर के 60 वार्डों में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्ड 1, 2, 17, 25, 42, 48, 50, 51 और 57 आरक्षित हुए हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 12, 14, 16, 23 और 40 आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए वार्ड 4 और 15 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड 7 आरक्षित हुआ है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वार्ड 3, 13, 19, 22, 29, 32, 53 और 54 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 21, 27, 46 और 47 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग में महिला आरक्षण के तहत वार्ड 8, 10, 11, 34, 35, 38, 44, 55, 56 और 60 आरक्षित हुए हैं। सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 5, 6, 9, 18, 20, 24, 26, 27, 30, 31, 33, 36, 37, 39, 41, 43, 45, 49, 52, 58 और 59 चिन्हित किए गए हैं।

नगर परिषद गंगापुर सिटी के 60 वार्डों में एससी वर्ग के लिए वार्ड 4, 6, 17, 18, 29, 37 और 38 तथा एससी महिला के लिए वार्ड 5 और 28 आरक्षित हुए हैं। एसटी वर्ग के लिए वार्ड 3 और 15 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड 48 आरक्षित हुआ है। ओबीसी वर्ग में वार्ड 13, 14, 26, 31, 42, 54, 56 और 58 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 16, 24, 34 और 47 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग में महिला आरक्षण के लिए वार्ड 1, 7, 8, 12, 19, 20, 25, 32, 36, 39, 50 और 59 आरक्षित हुए हैं। सामान्य वर्ग के लिए वार्ड 2, 9, 10, 11, 21, 22, 23, 27, 30, 33, 35, 40, 41, 43, 44, 45, 46, 49, 51, 53, 55, 57 और 60 चिन्हित किए गए हैं।

नगरपालिका बामनवास के 20 वार्डों में वार्ड 4, 10 और 15 एससी तथा वार्ड 5 एससी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। एसटी वर्ग में वार्ड 6, 19 और 20 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड 9 और 18 आरक्षित किए गए हैं। ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 13 आरक्षित हुआ है। सामान्य वर्ग में महिला आरक्षण के लिए वार्ड 1, 2 और 7 आरक्षित किए गए हैं। वार्ड 3, 8, 11, 12, 14, 16 और 17 सामान्य वर्ग के लिए हैं।

नगरपालिका वजीरपुर के 25 वार्डों में एससी वर्ग के लिए वार्ड 5, 13, 14, 17, 20 और 22 तथा एससी महिला के लिए वार्ड 12, 16 और 18 आरक्षित किए गए हैं। एसटी वर्ग के लिए वार्ड 15 आरक्षित हुआ है। ओबीसी वर्ग के लिए वार्ड 4 और ओबीसी महिला के लिए वार्ड 6 आरक्षित हुए हैं। सामान्य वर्ग में महिला आरक्षण के लिए वार्ड 2, 8, 21, 24 और 25 आरक्षित हैं। वार्ड 1, 3, 7, 9, 10, 11, 19 और 23 सामान्य वर्ग के लिए चिन्हित किए गए हैं।

नगरपालिका बौंली के 25 वार्डों में एससी वर्ग के लिए वार्ड 6, 7 और 14 तथा एससी महिला के लिए वार्ड 12 और 13 आरक्षित हुए हैं। एसटी वर्ग के लिए वार्ड 21 आरक्षित हुआ है। ओबीसी वर्ग में वार्ड 1, 20 और 25 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 2 और 22 आरक्षित किए गए हैं। सामान्य महिला के लिए वार्ड 4, 5, 10, 11 और 18 आरक्षित हुए हैं। वार्ड 8, 9, 15, 16, 17, 19, 23 और 24 सामान्य वर्ग के लिए चिन्हित किए गए हैं।

नगरपालिका खण्डार के 25 वार्डों में एससी वर्ग के लिए वार्ड 8, 13, 15, 17, 19 और 21 तथा एससी महिला के लिए वार्ड 5, 7 और 14 आरक्षित किए गए हैं। एसटी वर्ग के लिए वार्ड 2 आरक्षित है। ओबीसी वर्ग में वार्ड 10 और 24 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 20 आरक्षित हुआ है। सामान्य महिला के लिए वार्ड 3, 4, 9, 11 और 22 आरक्षित किए गए हैं। वार्ड 1, 6, 12, 16, 18, 21, 23 और 25 सामान्य वर्ग के लिए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के क्रम में आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पारदर्शी ढंग से सम्पन्न की गई है। वार्डवार आरक्षण निर्धारण के साथ जिले की नगरीय निकायों में आगामी आम चुनाव की प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो गया है।

इधर, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 18 अगस्त को प्रस्तावित आरक्षण-लॉटरी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण-लॉटरी की तिथि 17 सितंबर 2026 तथा सरपंच एवं पंच के लिए आरक्षण-लॉटरी की तिथि 18 सितंबर 2026 सुनिश्चित की गई है। इसके चलते पंचायती राज संस्थाओं के लिए जिला मुख्यालय एवं उपखंड कार्यालय स्तर पर 18 अगस्त 2026 को होने वाली आरक्षण-लॉटरी की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।

नगरीय निकायों के 215 वार्डों का वर्गवार और महिला आरक्षण निर्धारित होने के साथ सवाई माधोपुर जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story