सवाई माधोपुर। राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर-16 बालक एवं बालिका टीम के चयन के लिए 6 अक्टूबर 2026 को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला बास्केटबॉल संघ सवाई माधोपुर के तत्वावधान में होने वाले ये ट्रायल शाम 4 बजे पुलिस लाइन स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर होंगे।

जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें सवाई माधोपुर जिले की अंडर-16 बालक एवं बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए खिलाड़ी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में 1 जनवरी 2010 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने जन्म प्रमाण-पत्र की प्रति सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा चयन के समय पिछले वर्ष की मेडिकल रिपोर्ट अथवा आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना भी जरूरी होगा।

सचिव जितेंद्र कुमार मीणा ने जिले के प्रतिभावान बालक एवं बालिका खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में पहुंचकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में बास्केटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संघ लगातार प्रयासरत है। चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकें।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story