श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसपी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 में सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद है। एसपी ने मेला क्षेत्र और मार्गों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।

तस्वीर में दिख रही महिला पुलिसकर्मी सवाई माधोपुर के रास्ते पर गश्त करती हुईं।
सवाई माधोपुर में श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक, सवाई माधोपुर ने मेला क्षेत्र के साथ श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस जाप्ते की तैनाती की स्थिति देखी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
