श्री त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी, एसपी ने दिए निर्देश
श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट, एसपी ने ब्रीफिंग में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए।

तस्वीर में पुलिस अधिकारी सवाई माधोपुर में पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग देते हु
सवाई माधोपुर में श्री त्रिनेत्र गणेश जी लक्खी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की रणथंभौर मैरिज गार्डन में पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी ने ब्रीफिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा खोया-पाया व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सवाई माधोपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
