सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को झमाझम बारिश के बीच निकली भव्य बाइक तिरंगा रैली ने “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत राष्ट्रभक्ति के उत्साह को नई ऊर्जा दी। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली में युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने बारिश के बावजूद हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। जिलेभर में भी तिरंगा यात्राओं एवं वाहन रैलियों का आयोजन किया गया।

जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने तिरंगे को देश की आन, बान और शान बताते हुए नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के स्मरण तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यवाहक कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के नेतृत्व में रैली पुलिस लाइन से रवाना होकर कलक्ट्रेट रोड, रणथम्भौर सर्किल, दशहरा मैदान रोड, सर्किट हाउस रोड, आलनपुर सर्किल एवं विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कलक्ट्रेट पहुंची। रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “तिरंगा हमारी शान है” तथा “अमृत महोत्सव मनाएंगे, घर-घर तिरंगा लहराएंगे” के उद्घोष और देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

रैली में कार्यवाहक कलक्टर गौरव बुडानिया के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, समाजसेवी सत्यनारायण धाकड़, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, विद्यार्थी, युवा तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

बुडानिया ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संविधान के आदर्शों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का जनआंदोलन है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 से 17 अगस्त तक चल रहे अभियान के दौरान जिले के सभी उपखंडों, पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में तिरंगा यात्राएं, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े विविध आयोजन किए जा रहे हैं।

उन्होंने जिलेवासियों से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान से जुड़कर अपनी फोटो https://harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया।

फोटो कैप्शन:- 10 पीआरओ 3 एवं 4 तिरंगा रैली में तिरंगा लहराते कार्यवाहक जिला कलक्टर गौरव बुडानिया, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं प्रतिभागी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story