पुलिस उपाधीक्षक से मिला पंचायती राज शिक्षक संघ का शिष्टमंडल, साइबर जागरूकता पर चर्चा
सवाई माधोपुर में शिक्षक संघ के शिष्टमंडल ने पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर कानून व्यवस्था और विद्यार्थियों की साइबर सुरक्षा पर चर्चा की।

तस्वीर में सवाई माधोपुर में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार मीना को फ्रेम भेंट करते हुए नजर आ रहा है।
सवाई माधोपुर में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के शिष्टमंडल ने पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर राजेंद्र कुमार मीना से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले की कानून व्यवस्था के साथ विद्यालयों में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि शिष्टमंडल ने पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार मीना का स्वागत किया। बैठक में जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेष रूप से विद्यालयों में अध्ययनरत बालकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर सुरक्षा और डिजिटल सावधानियों के संबंध में जागरूक करने की आवश्यकता पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र कुमार मीना ने संगठन के प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को कानून, साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग का संदेश दिया।
शिष्टमंडल में प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, जिला सभाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, जिला मंत्री ओमप्रकाश मीना, जिला संघर्ष समिति संयोजक अब्दुल वसीम, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्नर शर्मा, ब्लॉक संगठन मंत्री मोजीराम मीना, सुरेंद्र मालिया, जसराज सिंह चौहान सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
