सवाई माधोपुर में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा की ओर से 18 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन मानटाउन क्लब मैरिज गार्डन, बजरिया, सवाई माधोपुर में होगा, जिसमें शिक्षा एवं प्रशासन से जुड़े अधिकारी, संगठन के प्रदेश पदाधिकारी और जिलेभर के शिक्षक शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा एवं प्रशासन से जुड़े अधिकारियों तथा संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवीलाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश गुप्ता, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हरकेशलाल मीना, पुलिस उपाधीक्षक सवाई माधोपुर राजेंद्र कुमार मीना, सीबीईओ सवाई माधोपुर जगदीश नागर, सीबीईओ चौथ का बरवाड़ा नीरज भास्कर, सीबीईओ खंडार रमेश चंद मीना, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक संतोष मीना, अजय कुमार शर्मा, एसीबीईओ सवाई माधोपुर सुरेंद्र सिंह राजावत, एसीबीईओ खंडार विशाल चौधरी, सहायक निदेशक समसा शिवचरण मीना सहित संगठन के प्रदेश पदाधिकारी एवं अन्य अतिथि शामिल हैं।

जिला सभाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में जिले के सभी ब्लॉकों से शिक्षक भाग लेंगे। चौथ का बरवाड़ा, खंडार, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बौंली एवं बामनवास से ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में शिक्षक सम्मेलन में पहुंचेंगे। इससे जिलेभर के शिक्षकों की सहभागिता रहेगी।

जिलाध्यक्ष राहुल सिंह गुर्जर के अनुसार सम्मेलन के खुले सत्र में जिलेभर के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं शैक्षिक विषयों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। शिक्षकों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं के आधार पर मांग पत्र तैयार किया जाएगा, जिसे निस्तारण के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी शिक्षक साथियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव रखने तथा संगठन की शिक्षक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर होने वाला विचार-विमर्श आगे की मांगों और संगठनात्मक प्रयासों का आधार बनेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story