सवाई माधोपुर: टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत हाई रिस्क गांवों में लगेंगे हेल्थ कैम्प
जिला कलक्टर काना राम ने बजरिया से किया शुभारंभ, 1 से 7 अप्रैल तक पोर्टेबल एक्सरे मशीन और आधुनिक जांच सुविधाओं से लैस शिविरों में होगा ग्रामीणों का उपचार।

सवाई माधोपुर, 30 मार्च। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी.बी. मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत 1 से 7 अप्रैल तक हाई रिस्क गांवों में सात दिवसीय हेल्थ केम्पों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का शुभारम्भ जिला कलक्टर काना राम द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरिया में किया गया।
आधुनिक मशीनों से जांच और स्वास्थ्य परीक्षण
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित कुमार गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आमजन में टी.बी. रोग की पहचान के लिए लोगो के पोर्टेबल एक्सरे मशीन द्वारा चेस्ट एक्सर किए जा रहे है। साथ ही, हिमोग्लोबिन, रेडम ब्लड शुगर, बी.एम.आई. एवं रक्तचाप की जांचे भी चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि हेल्थ कैम्पों में अधिकाधिक संख्या में पहुंच कर चेस्ट एक्सरे और अन्य स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाए।
हेल्थ कैम्पों का विस्तृत कार्यक्रम और स्थान
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अप्रैल को गंगापुर सिटी ब्लॉक की चूली ग्रामीण, चौथ का बरवाड़ा की जोंला में शिविर लगेंगे। इसके पश्चात 2 अप्रैल को गंगापुर सिटी की खानपुर बड़ौदा, चौथ का बरवाड़ा की भगवतगढ़ और 3 अप्रैल को चौथ का बरवाड़ा की शिवाड़, गंगापुर सिटी की खेड़ाबाढ़ रामगढ़ में शिविर आयोजित होंगे। आगामी 4 अप्रैल को चौथ का बरवाड़ा की सारसोप, गंगापुर सिटी की बूचोलाई तथा 5 अप्रैल को चौथ का बरवाड़ा की ईसरदा एवं गंगापुर सिटी की छावा में हेल्थ कैम्प लगाए जाएंगे।
अभियान के अंतिम चरणों का विवरण
अभियान के क्रम में 6 अप्रैल को खण्डार की मई खुर्द एवं बामनवास की बाटोदा में स्वास्थ्य दल पहुंचेगा। 7 अप्रैल को बामनवास की भावरा एवं खण्डार ब्लॉक की कोसरा, छारेटा तोड़ में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत हेल्थ कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। "कार्यक्रम के तहत आमजन में टी.बी. रोग की पहचान के लिए लोगो के पोर्टेबल एक्सरे मशीन द्वारा चेस्ट एक्सर किए जा रहे है।"

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
