सवाई माधोपुर में टी.बी. मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत 12 जून से 19 जून तक जिले के हाई रिस्क गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन की व्यापक स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत लोगों में टी.बी. रोग की समय रहते पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से चेस्ट एक्स-रे किए जाएंगे। इसके साथ ही शिविरों में हीमोग्लोबिन, रैंडम ब्लड शुगर, बीएमआई एवं रक्तचाप जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा की जाएंगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य स्थिति का समग्र आकलन किया जा सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जून को बौंली ब्लॉक की कुशलपुरा तथा खण्डार की खिदरपुर जाटान में शिविर लगाए जाएंगे। 13 जून को बौंली की खिरखड़ी और खण्डार की खण्डेवला में, जबकि 14 जून को बौंली की रूंगटी और सवाई माधोपुर की जुवाड़ में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होंगे। इसी क्रम में 15 जून को बौंली की जटलाव तथा सवाई माधोपुर की बसोव कलां, 16 जून को बौंली की गुगडोद और सवाई माधोपुर की भदलाव, 17 जून को बौंली की किला बौंली तथा सवाई माधोपुर की बगावदा, 18 जून को सवाई माधोपुर की निमली कला और 19 जून को भूरी पहाड़ी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे इन स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क चेस्ट एक्स-रे एवं अन्य स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाएं, ताकि टी.बी. जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। यह अभियान ग्रामीण स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story