सवाई माधोपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ‘सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को संतुलित आहार, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट से बचाव के प्रति जागरूक करने की पहल तेज की है। बुधवार को रणथम्भौर नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता गतिविधि आयोजित कर छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पौष्टिक भोजन को दैनिक आहार का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि अभियान के तहत चिकित्सा संस्थानों, अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेजों में सही खान-पान, संतुलित पोषण तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट से बचाव के संबंध में जानकारी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य आमजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षित खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान खाद्य विश्लेषक प्रवीण शर्मा ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के सामान्य तरीकों की जानकारी दी। पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ आहार अपनाने, पौष्टिक भोजन का सेवन करने और फल एवं हरी सब्जियों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, जंक फूड और मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने का संदेश दिया गया।

विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ पैकेट पर अंकित निर्माण एवं समाप्ति तिथि की जांच करने के महत्व के बारे में भी बताया गया। उन्हें समझाया गया कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार स्वस्थ जीवन का आधार है और खान-पान की सही आदतें अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान खाद्य सुरक्षा और पोषण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story