सवाई माधोपुर जिले ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए पंचायतीराज विभाग की राज्य स्तरीय कार्यशाला में पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सवाई माधोपुर, 7 अगस्त। जिले में 16 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

अभियान के दौरान आमजन को प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए गए। इन गतिविधियों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे स्वच्छता और प्लास्टिक कचरा मुक्त वातावरण बनाने का संदेश अधिक लोगों तक पहुंचा।

सोशल मीडिया पर अभियान से संबंधित सर्वाधिक पोस्ट एवं टैग करने में सवाई माधोपुर जिले ने राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयास और टीम वर्क का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अभियान से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम पंचायतों और स्वच्छता कार्मिकों के समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और प्लास्टिक कचरा मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत सवाई माधोपुर जिले की यह उपलब्धि प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और जनजागरूकता गतिविधियों में किए गए प्रयासों को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने वाली साबित हुई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story