सवाई माधोपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सतत पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। भारत सरकार की पहल एवं ब्रिक्स की अध्यक्षता के अंतर्गत 1 से 7 नवंबर तक आयोजित ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक’ के दौरान पशुपालन विभाग ने जिले के विभिन्न गांवों में 275 जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। इनके माध्यम से 2544 अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पशुपालकों को पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि अभियान के तहत पशुपालकों को पर्यावरण अनुकूल पशुपालन पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें पशुओं के गोबर और जैविक अपशिष्ट का उचित प्रबंधन कर जैविक खाद एवं बायोगैस तैयार करने के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, पशुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा संतुलित पशु आहार एवं चारा प्रबंधन के महत्व से भी अवगत कराया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरे का उचित निस्तारण करने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया।

डॉ. राजीव गर्ग ने कहा कि पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर पर्यावरण संरक्षण और पशुधन के सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों और पशुपालकों तक पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ पशुपालन के तरीकों को पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story