सवाई माधोपुर में निगरानी समितियों का गठन, मानसिंह गुर्जर की अनुशंसा पर कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न उपखंडों में निगरानी एवं सतर्कता समितियों का मनोनयन हुआ है। मानसिंह गुर्जर की अनुशंसा पर कई भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिली, जिससे संगठन में उत्साह का माहौल है।

तस्वीर में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर नजर आ रहे हैं।
गंगापुर सिटी। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर की अनुशंसा पर सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न उपखंडों में उपखंड स्तरीय निगरानी एवं सतर्कता समितियों में सदस्यों का मनोनयन किया गया है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी के साथ आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में इन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मनोनयन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन में उत्साह का माहौल है।
जारी सूची के अनुसार सवाई माधोपुर उपखंड में सामान्य वर्ग से कपिल जैन, रितेश भारद्वाज एवं दिलीप मित्तल को सदस्य बनाया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग से खेमचंद महावर तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से अशोक राज मीना को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नगरीय प्रतिनिधि के रूप में नीलकमल जैन एवं विमला शर्मा को शामिल किया गया है।
गंगापुर सिटी उपखंड में सामान्य वर्ग से मिथलेश व्यास, पुखराज गुर्जर एवं सुनीता वैष्णव को सदस्य मनोनीत किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग से कमलेश महावर तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से गौरंती मीना को प्रतिनिधित्व मिला है। नगरीय प्रतिनिधियों के रूप में गिरधारी सोनी एवं लोकेश जैन को जिम्मेदारी दी गई है।
बौंली उपखंड में हनुमंत दीक्षित, शंकर पोसवाल एवं आशुतोष गोयल को सामान्य वर्ग से सदस्य बनाया गया है। वहीं कमलेश बैरवा को अनुसूचित जाति तथा प्रेमदेवी मीना को अनुसूचित जनजाति वर्ग से सदस्य बनाया गया है। नगरीय प्रतिनिधियों के रूप में बुद्धिप्रकाश जोशी एवं दामोदर बिंदल को शामिल किया गया है।
बामनवास उपखंड में रामराज मीना, शंकर सिंह नरूका एवं विशंभर सिंह खटाना को सामान्य वर्ग से, जबकि अशोक रैगर को अनुसूचित जाति तथा महेंद्र मीना को अनुसूचित जनजाति वर्ग से जिम्मेदारी दी गई है। नगरीय प्रतिनिधि के रूप में हरिख्याल शर्मा एवं नरसी मीना का मनोनयन हुआ है।
खंडार उपखंड में महावीर गड़ासिया, पुष्पेंद्र मित्तल एवं कमलेश मीना को सामान्य वर्ग से सदस्य बनाया गया है। रामफूल बैरवा को अनुसूचित जाति तथा पहलवान मीना को अनुसूचित जनजाति वर्ग से सदस्य बनाया गया है। कैलाश गुप्ता एवं शिवचरण गुर्जर को नगरीय प्रतिनिधि के रूप में स्थान मिला है।
वहीं चौथ का बरवाड़ा उपखंड में बाबूलाल सैनी, मनराज गुर्जर एवं शंकर सैनी सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व दिया गया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मनोनयन के लिए जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके प्रयासों से संगठन के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जनहित से जुड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मनोनीत सदस्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी निगरानी करते हुए पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मनोनीत सदस्यों ने भी संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। निगरानी एवं सतर्कता समितियों में हुए इन मनोनयनों से जिले के विभिन्न उपखंडों में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की निगरानी के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिली है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
