सवाई माधोपुर: मलारना चौड़ से चोरी हुआ 16 चक्का डम्पर नूंह से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मलारना चौड़ के पेट्रोल पंप से चोरी हुए डम्पर को पुलिस ने तकनीकी सहायता से नूंह से बरामद कर आरोपी इरफान खान को गिरफ्तार किया।

सवाई माधोपुर पुलिस टीम की गिरफ्त में डम्पर चोरी का आरोपी इरफान खान और बरामद किया गया 16 चक्का वाहन।
दिनांक 03.02.26 को रात्रि के समय मलारना चौड से चोरी हुये 16 चक्का डम्पर नं. RJ14-GR-3680 को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है।
घटना का विवरण
"दिनांक 02-02-2026 को समय करीब 11-30 पीएम रात्रि को प्रार्थी का डम्पर 16 टायर नं. RJ14-GR-3680 बाईपास पेट्रोल पम्प पे खड़ा किया था उसके बाद दिनांक 03-02-26 को समय करीब 9.30 एएम पर सुबह जब पेट्रोल पम्प पे गया तो प्रार्थी का डम्पर वहां खड़ा नहीं मिला किसी अज्ञात चोरों द्वारा डम्पर को चुरा लिया गया।"
पुलिस कार्रवाई और बरामदगी
पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार आईपीएस के निर्देशन तथा श्री विजय सिह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर व श्री उदयसिंह मीना वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में गठित टीम द्वारा थाना हाजा के मुकदमा नं. 28/26 धारा 303(2) बीएनएस में सफलता प्राप्त की गई।
- थाना हाजा के मुकदमा नं. 28/26 धारा 303(2) बीएनएस मे दिनाक 03.02.26 को रात्रि के समय मलारना चीड से चोरी हुये 16 चक्का डम्पर नं. R.JI4-GR-3680 को नूंह हरियाणा से दिनाक 04.02.28 को बरामद किया गया।
अभियुक्त का विवरण
पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है:
- अभियुक्त नाम पता: इरफान खान पुत्र श्री दुल्ला खान जाति मेव मुसलमान उम्र 34 साल निवासी पागसेडी थाना गोविन्दगढ जिला अलवर।
पुलिस टीम का विवरण
इस सफल रिकवरी को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
- 1. श्री राजेश कुमार पु०नि० थानाधिकारी
- 2. श्री अवधेश एएसआई
- 3. श्री लखमीचंद एएसआई
- 4. श्री मुकेश कुमार कानि 990

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
