सवाई माधोपुर: राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचीं टीमें
17 और 19 आयुवर्ग के सुपरलीग मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चार-चार टीमों ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया, रविवार को होंगे नॉकआउट मैच।

सवाई माधोपुर में खेल मैदान पर बास्केटबॉल मैच के दौरान बास्केट की तरफ गेंद उछालते छात्र खिलाड़ी।
सवाई माधोपुर, 3 अक्टूबर। जिला मुख्यालय के राउमावि मानटाउन के संयोजन में चल रही राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17/19 आयुवर्ग छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता में शनिवार को सुपरलीग मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों और टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। रोमांचक मुकाबलों के बाद 17 और 19 आयुवर्ग में चार-चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने-पीने सहित अन्य व्यवस्थाओं में लगातार भामाशाहों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अजय कुमार शर्मा, निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राउमावि आलनपुर प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा तथा प्रतियोगिता संयोजक ने भी खेल मैदानों में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता संयोजक ने बताया कि शनिवार को खिलाड़ियों एवं आयोजन से जुड़े समस्त कार्मिकों के लिए भोजन सहित अन्य व्यवस्थाएं सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ओर से की गईं।
पुलिस लाइन मैदान में 17 वर्ष आयुवर्ग में चुरु बनाम सिरोही मुकाबले में सिरोही 20-00 से, श्री गंगानगर बनाम करौली में श्री गंगानगर 34-10 से, कोटपूतली बहरोड़ बनाम जोधपुर में जोधपुर 07-25 से, संलूबर बनाम ब्यावर में ब्यावर 07-21 से तथा बीकानेर बनाम उदयपुर में बीकानेर 61-25 से विजेता रहा। 19 वर्ष आयुवर्ग में कोटपूतली बहरोड़ बनाम जैसलमेर मुकाबले में जैसलमेर 41-45 से एवं बालोतरा बनाम जोधपुर में जोधपुर टीम 20-41 से विजेता रही।
फतेह पब्लिक स्कूल मैदान में 17 वर्ष आयुवर्ग में हनुमानगढ़ बनाम सवाईमाधोपुर में हनुमानगढ़ 27-09 से, झुंझुनूं बनाम नागौर में झुंझुनूं 14-04 से, फलौदी बनाम सवाईमाधोपुर में सवाईमाधोपुर 19-21 से, हनुमानगढ़ बनाम टोंक में हनुमानगढ़ 22-21 से तथा नागौर बनाम सिरोही में सिरोही 02-08 से विजेता रहा। 19 वर्ष आयुवर्ग में बूंदी बनाम सत्र पर्यन्त उदयपुर में बूंदी 22-1 से, सत्र पर्यन्त देवगढ़ बनाम जालौर में देवगढ़ 29-08 से एवं श्री गंगानगर बनाम संलूबर में श्री गंगानगर टीम 20-00 से विजेता रही।
दशहरा मैदान पूर्व में 17 वर्ष आयुवर्ग में खेल छात्रावास सीकर बनाम बूंदी में सीकर 35-05 से, सत्र पर्यन्त सीकर बनाम पाली में सीकर 52-32 से, बाड़मेर बनाम जैसलमेर में बाड़मेर 36-21 से, डीग बनाम चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ 04-28 से तथा भरतपुर बनाम बूंदी में बूंदी 07-14 से विजेता रहा। 19 वर्ष आयुवर्ग में सीकर अकादमी बनाम पाली में सीकर अकादमी 60-56 से, खेल छात्रावास सीकर बनाम जोधपुर में जोधपुर 23-39 से एवं बाड़मेर बनाम झालावाड़ में बाड़मेर 35-06 से विजेता रहा।
दशहरा मैदान पश्चिम में 17 वर्ष आयुवर्ग में जयपुर प्रथम बनाम अजमेर में जयपुर प्रथम 26-15 से, कोटा बनाम सीकर में सीकर 28-49 से, जयपुर द्वितीय बनाम खैरथल तिजारा में जयपुर द्वितीय 15-06 से, झालावाड़ बनाम भीलवाड़ा में भीलवाड़ा 00-02 से तथा बालोतरा बनाम अजमेर में अजमेर 4-13 से विजेता रहा। 19 वर्ष आयुवर्ग में जयपुर प्रथम बनाम उदयपुर, जयपुर द्वितीय बनाम करौली में जयपुर द्वितीय 20-11 से, कोटा बनाम जैसलमेर अकादमी में कोटा 73-38 से एवं सीकर बनाम खैरथल तिजारा टीम विजेता रही।
सैंट एसंलम स्कूल मैदान पर 19 वर्ष आयुवर्ग में फलोदी बनाम टोंक में टोंक 11-25 से, डूंगरपुर बनाम अजमेर में अजमेर 30-42 से, बांसवाड़ा बनाम झुंझुनूं में झुंझुनूं 31-50 से, भीलवाड़ा बनाम अजमेर में भीलवाड़ा 48-24 से, डूंगरपुर बनाम बीकानेर में बीकानेर 20-38 से, हनुमानगढ़ बनाम टोंक में हनुमानगढ़ 25-18 से, सवाईमाधोपुर बनाम चित्तौड़गढ़ में चित्तौड़गढ़ 26-35 से एवं फलौदी बनाम हनुमानगढ़ में हनुमानगढ़ 09-20 से विजेता रही।
प्रतियोगिता संयोजन विद्यालय की शारीरिक शिक्षक विजय श्री माली ने बताया कि रविवार से सुपरलीग मैचों का आयोजन होगा। सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच नॉक आउट तरीके से खेले जाएंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता में 5वें से 8वें स्थान के लिए भी मैच आयोजित होंगे। राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17/19 आयुवर्ग छात्र प्रतियोगिता के सुपरलीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सेमीफाइनल की राह तय की।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
