सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर। राउमावि मानटाउन के संयोजन में चल रही 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल (17/19 आयुवर्ग) छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता के सोमवार को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दशहरा मैदान स्थित पूर्व और पश्चिम के दो मैदानों पर हुए मैचों में प्रतिद्वंद्वी टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, जिसे देखने के लिए मौजूद खेल प्रेमी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध नजर आए।

प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि मंगलवार को दशहरा मैदान स्थित मैदानों में आयोजित मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों एवं व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों के प्रतिदिन भोजन और अन्य व्यवस्थाएं भामाशाहों के सहयोग से की गईं।

सोमवार को दशहरा मैदान में आयोजित मैच से पूर्व वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सिंह मीना, प्रतियोगिता संयोजक चन्द्र शेखर जोशी, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य रामजी लाल जाट और रमेश मीना ने मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सोमवार को खिलाड़ियों एवं अन्य कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भामाशाह नीतू उपाध्याय की ओर से की गई।

दशहरा मैदान पूर्व में 17 वर्ष वर्ग के मुकाबले में जयपुर प्रथम ने सत्र पर्यन्त सीकर को 53-16 से हराया। भीलवाड़ा और खेल छात्रावास सीकर के मुकाबले में खेल छात्रावास सीकर 62-16 से विजेता रहा। 19 वर्ष वर्ग में बीकानेर और सीकर अकादमी के मुकाबले में सीकर अकादमी ने 69-46 से जीत दर्ज की। वहीं कोटा और सत्र पर्यन्त सीकर के बीच हुए मुकाबले में सत्र पर्यन्त सीकर 51-42 से विजेता रहा।

दशहरा मैदान पश्चिम में 19 वर्ष वर्ग के मुकाबले में सीकर ने बाड़मेर को 48-30 से हराया। 17 वर्ष वर्ग में जैसलमेर अकादमी ने बाड़मेर को 31-13 से शिकस्त दी। श्रीगंगानगर और जयपुर प्रथम के मुकाबले में श्रीगंगानगर ने 51-49 से जीत दर्ज की। 17 वर्ष वर्ग में डीडवाना-कुचामन और श्रीगंगानगर के मुकाबले में श्रीगंगानगर टीम 68-55 से विजेता रही।

शारीरिक शिक्षक विजय श्री माली ने बताया कि बुधवार को दशहरा मैदान में प्रथम सत्र में सभी सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। सायंकाल में सेमीफाइनल में विजेता रही टीमों के बीच प्रतियोगिता का विजेता बनने के लिए मुकाबला होगा। 17 वर्ष वर्ग के सेमीफाइनल में जयपुर प्रथम, खेल छात्रावास सीकर, जैसलमेर अकादमी एवं श्रीगंगानगर की टीमों ने जगह बनाई है। समाचार लिखे जाने तक 19 वर्ष वर्ग के मुकाबले जारी थे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story