15 अगस्त पर सवाई माधोपुर के अंतरराष्ट्रीय और पदक विजेता खिलाड़ियों का होगा सम्मान, 8 जुलाई तक करें आवेदन
सवाई माधोपुर में 15 अगस्त पर अंतरराष्ट्रीय, स्वर्ण, रजत और सिल्वर पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान होगा। इच्छुक खिलाड़ी 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों तथा स्वर्ण, रजत और सिल्वर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सवाई माधोपुर जिले के पात्र खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला खेल अधिकारी कजोड़मल ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले का कोई भी खिलाड़ी (बालक/बालिका), जिसने खेलों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पदक प्राप्त किया है, वह सम्मान के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए संबंधित खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा कराने होंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 8 जुलाई तक दशहरा मैदान स्थित कार्यालय जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र, सवाई माधोपुर में अपने दस्तावेज जमा कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों के आधार पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर पात्र खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
