सवाई माधोपुर, 24 दिसंबर। आगामी 1 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से जिले के स्कूलों में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वर्तमान में प्रक्रियाधीन विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 के तहत ‘‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’’ की संकल्पना को साकार करते हुए यह कदम समाज के वंचित वर्गों एवं मुख्यधारा से जुड़े शेष वर्गों पर विशेष जोर देता है।

स्वीप प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को गति देने के लिए स्थानीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में रीडिंग पीरियड के दौरान ‘‘इलेक्शन कॉर्नर’’ में निर्वाचन साक्षरता और मतदाता जागरूकता संबंधित सामग्री का पठन और वाचन कराया गया। इस क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर और पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर में स्वीप कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मधु गोयल ने युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराते हुए वोट की महत्ता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर जोर दिया। वहीं प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद साहू ने स्पष्ट किया कि 1 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी बालक और बालिकाएं फार्म नंबर 6 भरकर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएँ, जिससे भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूती प्राप्त हो।

इस कार्यक्रम ने न केवल युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई बल्कि उन्हें अपने संवैधानिक अधिकार का महत्व समझने का अवसर भी प्रदान किया। ऐसे प्रयास जिले में लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story