सवाई माधोपुर जिले के नागरिकों और ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर 15 जुलाई तक जिले के विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में संचालित होंगे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि 14 जुलाई को इन शिविरों का अगला चरण निर्धारित किया गया है। इसके तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर में वार्ड 55 से 60 और नगर परिषद गंगापुर सिटी में वार्ड 1 से 60 तक के नागरिकों के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे। साथ ही, नगर पालिका वजीरपुर के वार्ड 23 एवं 24, नगर पालिका बामनवास के वार्ड 19 तथा नगर पालिका खण्डार के वार्ड 1 से 25 के निवासियों के लिए शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कलक्टर ने जानकारी दी कि 14 जुलाई को तहसील सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत बाडोलास एवं पांचोलास, बामनवास की गुर्जर बड़ौदा एवं रिवाली, बौंली की बागडोली, वजीरपुर की खण्डीप, मलारना डूंगर की पीलवा नदी एवं बहतेड़, खण्डार की कोसरा तथा तहसील चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत डिडायच के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में ये शिविर लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाली जन परिवेदनाओं का निस्तारण राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्परता से सुनिश्चित किया जाए।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story