सवाई माधोपुर। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पुलिस और आमजन के बीच कैसे विश्वास कायम हो, इसी सोच के साथ जिले में एक नई शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस नई शुरुआत को "जन संवाद" का नाम दिया गया है। सवाई माधोपुर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस प्रशासन की यह एक बड़ी पहल साबित होगी।

थानों में हर मंगलवार को होगी जनसुनवाई

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर प्रारम्भ की जा रही नई शुरुआत के अनुसार, "जन संवाद एवं जन सुनवाई कार्यक्रम" के तहत हर मंगलवार को जिले के सभी थानों पर थानाधिकारी सुबह 11 से 2 बजे तक आमजन की समस्याएं सुनेंगे। प्रशासन का मानना है कि इस सीधे संवाद से क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित हो सकेगा।

बीट स्तर पर मोहल्ला और ग्रामीण जनसभाएं

पुलिस की इस कार्ययोजना के तहत माह के पहले और तीसरे बुधवार को बीट स्तर पर बीट अधिकारी और कॉन्स्टेबल मोहल्ला सभाएं आयोजित करेंगे। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में अटल सेवा केन्द्रों पर जनसभाएं कर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस व्यवस्था से आमजन का पुलिस की कार्य प्रणाली पर भरोसा कायम होगा और पुलिस एवं जनता के बीच की दूरी कम होगी।

पुलिस अधीक्षक की नागरिकों से विशेष अपील

पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वह इस संवाद कार्यक्रम के दौरान आकर अपनी समस्या को प्रशासन को बता सकते हैं। "पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रीय की इस नई पहल से आमजन और पुलिस के बीच विश्वास कायम होगा।" प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल के माध्यम से कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और जन-हितैषी बनाया जा सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story