सवाई माधोपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, एसपी सवाई माधोपुर द्वारा पुलिस थाना बोली, मित्रपुरा, मलारना डूंगर, बाटोदा, व पुलिस चौकी मलारना चौड़ तथा कुस्तला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी ने पुलिस थानों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

रजिस्टरों की जांच और पेंडिंग मामलों का निस्तारण

दौराने निरीक्षण एसपी ने परिवाद और मालखाना रजिस्टर को गहनता से चेक किया। उन्होंने निर्देशित किया कि "बढ़ते साइबर अपराध और लंबित पेंडिंग मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया जाए।" एसपी ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि न्याय प्रक्रिया में देरी न हो।

अपराध पर अंकुश और सुरक्षा के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं महिला सुरक्षा एवं आमजन में विश्वास अपराधियों में भय कायम करने के साथ कानून व्यवस्था मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story