पुलिस मुख्यालय जयपुर, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय रेंज भरतपुर व सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में श्री विजय सिंह मीना अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में श्री मदनलाल मीना पुनि. थाना कोतवाली के नेतृत्व मे चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

राजबाग क्षेत्र से आरोपी की गिरफ्तारी और मादक पदार्थ की बरामदगी

पुलिस थाना कोतवाली सवाईमाधोपुर द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए पाये जाने पर आरोपी आसिफ को राजबाग शहर सवाईमाधोपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक का पन्नी सहित वजन 5.76 ग्राम तथा स्मैक का शुद्ध वजन 5.21 ग्राम बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है और वर्तमान में गहन अनुसंधान जारी है।

गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया आरोपी

घटना के विस्तृत विवरण के अनुसार, दिनांक 10.04.26 को दोराने गश्त राजबाग शहर सवाईमाधोपुर में पुलिस टीम को एक व्यक्ति चुपचाप संदिग्ध अवस्था में बैठा हुआ दिखा। पुलिस द्वारा जब उससे वहां बैठे रहने का कारण पुछा गया तो उसने कोई संतोषप्रद जबाब नही दिया। सख्ती से नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम आसिफ पुत्र बाबू खां जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी आलनपुर थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर का होना बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध मादक पदार्थ बेचने का आदि है।

तलाशी और कानूनी कार्यवाही का विवरण

आरोपी के पास अवैध मादक पदार्थ या संदिग्ध वस्तु होने के शक पर जब नियमानुसार तलाशी ली गई, तो उसकी जैब में अवैध मादक पदार्थ स्मैक मिला। पुलिस द्वारा स्मैक के संबंध में अनुज्ञापत्र चाहा गया, परंतु कोई अनुज्ञापत्र नही होने पर मादक पदार्थ स्मैक को नियमानुसार जप्त कर व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही के पश्चात एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण संख्या 132/2026 पंजीबद्ध किया गया है और प्रकरण में अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार मुलजिम की पहचान आसिफ पुत्र बाबू खां, उम्र 27 साल, निवासी आलनपुर थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम के सदस्य

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में श्री मदनलाल पु०नि० थानाधिकारी थाना कोतवाली स०मा०, श्री हुकमसिंह सउनि (जिनकी मुख्य भूमिका रही), श्री मनीष कानि0 1135, श्री कन्हैयालाल कानि० 952 एवं श्री कुलदीप कानि० 1389 शामिल रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story