सवाई माधोपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कुंडेरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 13.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसराम उर्फ झब्बू मीना (34) पुत्र मीयाराम, निवासी उलियाना, थाना कुंडेरा, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी राज्य स्तर पर चिह्नित अवैध मादक पदार्थों के तस्करों (किंगपिन), जिनमें मुख्य सरगना, सूत्रधार और सक्रिय संचालक शामिल हैं, की श्रेणी में वांछित चल रहा था। वह सवाई माधोपुर के टॉप-10 और जिला स्तर पर वांछित अपराधियों में शामिल था।

पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 30 अक्टूबर 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा अग्रवाल आरपीएस और वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर राजेंद्र मीना आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में कुंडेरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

जसराम उर्फ झब्बू मीना लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम गठित की गई। कुंडेरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को उलियाना मोड़ से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुंडेरा थाने में मुकदमा संख्या 206/2026, धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सवाई माधोपुर, करौली, टोंक और अन्य जिलों के विभिन्न मामलों में भी वांछित चल रहा है। उसके आपराधिक इतिहास में एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में कोतवाली सवाई माधोपुर में मुकदमा संख्या 446/2024 दिनांक 18 दिसंबर 2024, कुंडेरा में मुकदमा संख्या 253/2024 दिनांक 18 अक्टूबर 2024, आयाना कोटा में मुकदमा संख्या 51/2024 दिनांक 12 अप्रैल 2024 और मानटाउन सवाई माधोपुर में मुकदमा संख्या 85/2024 दिनांक 14 मार्च 2024 दर्ज है। इसके अलावा मानटाउन में मुकदमा संख्या 573/2022 दिनांक 2 नवंबर 2022, धारा 323, 341, 325, 34 तथा मलारना डूंगर में मुकदमा संख्या 219/2020 दिनांक 31 जुलाई 2020 और नयापुरा कोटा में मुकदमा संख्या 63/2020 दिनांक 31 जनवरी 2020, आर्म्स एक्ट की धाराओं 3/25 और 4/25 के तहत दर्ज हैं।

वर्ष 2025 और 2026 में भी आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हुए। इनमें मामचारी करौली में मुकदमा संख्या 94/2026 दिनांक 22 अगस्त 2026, कोतवाली सवाई माधोपुर में 132/2026 दिनांक 10 अप्रैल 2026, 178/2026 दिनांक 14 मई 2026 और 266/2026 दिनांक 27 जुलाई 2026, पीपलौदा में 125/2025 दिनांक 16 नवंबर 2025 तथा कोतवाली करौली में 259/2025 दिनांक 20 अगस्त 2025 शामिल हैं। टोंक जिले के थाना उनियारा में मुकदमा संख्या 213/2026 दिनांक 26 अक्टूबर 2026 और कुंडेरा थाने में 40/2026 दिनांक 13 फरवरी 2026, 151/2026 दिनांक 17 अगस्त 2026, 183/2026 दिनांक 7 अक्टूबर 2026, 201/2026 दिनांक 26 अक्टूबर 2026 तथा 206/2026 दिनांक 30 अक्टूबर 2026 दर्ज हैं।

इसके अतिरिक्त करौली जिले के लांगरा थाने में मुकदमा संख्या 03/2026, कुडगांव थाने में 67/2026, 18/2026 और 64/2026, मलारना डूंगर थाने में 191/2026, सवाई माधोपुर कोतवाली में 30/2026, मानटाउन में 260/2026, सूरवाल में 77/2026, गंगापुर सिटी में 247/2026, पीपलौदा में 12/2026 तथा करौली जिले के सपोटरा थाने में 33/2026 और कुडगांव थाने में 120/2026 के मामले भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 से संबंधित हैं।

इस कार्रवाई में कुंडेरा थानाधिकारी कुसुमलता, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, रूपसिंह, कांस्टेबल सुरेश स्वामी नंबर 1449, धनराज नंबर 964 और रत्तीराम चालक कांस्टेबल नंबर 203 शामिल रहे। जिला विशेष टीम की ओर से हेड कांस्टेबल गंभीर सिंह नंबर 1299, कांस्टेबल राजमीलाल नंबर 1131, अनिल नंबर 1446, लोकेश नंबर 1569, कृष्ण सैनी नंबर 984, घनश्याम नंबर 165, जितेंद्र नंबर 248, राजाराम नंबर 1049 और भगवान सिंह नंबर 409 ने कार्रवाई में भाग लिया। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम के कांस्टेबल लोकेश नंबर 1569 की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसके कब्जे से अवैध स्मैक भी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज नए मामले में अनुसंधान जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story