सवाई माधोपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में तथा श्री विजय सिंह मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर और श्री राजेन्द्र मीना पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में की गई।

पुलिस टीम ने श्री मदनलाल मीणा पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आसिफ पुत्र बाबू खां जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी आलनपुर थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर को अवैध मादक पदार्थ स्मैक बेचते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 266/26 धारा 8/21, 8/29 एनडीपीएस एक्ट में पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 27-07-2026 को दौराने गश्त भैरु दरवाजा के पास एचपी पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर पेन्ट की जेब में मिली पारदर्शी पोलिथिन के अंदर मटमेले रंग का पाऊडर जैसा पदार्थ भरा हुआ नजर आया।

पुलिस ने उक्त पदार्थ को देखा, सूंघा और परखा तो अनुभव के आधार पर वह मादक पदार्थ स्मैक पाया गया। आरोपी के पास इस मादक पदार्थ का कोई अनुज्ञापत्र नहीं होने पर पुलिस ने जरिये फर्द जप्ती के उसे जप्त कर लिया और आरोपी आसिफ पुत्र बाबू खां जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी आलनपुर थाना कोतवाली जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से मिले नकद 4200 रुपये और एक मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य श्री मदनलाल पु०नि० थानाधिकारी थाना कोतवाली स०मा०, श्री चन्द्रहुसैन उ०नि०, श्री मुकेश कुमार सउनि, श्री मनीष कानि० 1135 (मुख्य भूमिका), श्री विजेन्द्र कानि० 1651 (मुख्य भूमिका), श्री रुकमकेश कानि० 637 चालक, श्री रामभजन कानि० 291 और श्री हेमंत कानि० 1402 शामिल रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story